Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCMO Inspects Hospitals in Pauri Absent Doctors and Staff Highlighted
सीएमओ को धुमाकोट में डॉक्टर तो नैनीडांडा फार्मेसिस्ट मिला नदारद

सीएमओ को धुमाकोट में डॉक्टर तो नैनीडांडा फार्मेसिस्ट मिला नदारद

संक्षेप:

सीएमओ पौड़ी ने धुमाकोट और नैनीडांडा के अस्पतालों का निरीक्षण किया। धुमाकोट में एक चिकित्सक डेढ़ महीने से नदारद पाया गया, जबकि नैनीडांडा में एक फार्मेसिस्ट भी अनुपस्थित था। सीएमओ ने निर्देश दिए कि अनुपस्थित चिकित्सक को नोटिस जारी किया जाएगा और फार्मेसिस्ट के वेतन पर रोक लगाई जाएगी।

Nov 08, 2025 04:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

पौड़ी। सीएमओ पौड़ी ने शनिवार को धुमाकोट और नैनीडांडा के अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जहां धुमाकोट स्वास्थ्य केंद्र में तैनात बॉड धारी चिकित्सक करीब डेढ़ महीने से नदारद पाया गया। वहीं नैनीडांडा में एक फार्मेसिस्ट भी नदारद मिला। सीएमओ डॉ एसएम शुक्ला ने बताया कि धुमाकोट पीएचसी के निरीक्षण में पाया गया कि यहां तैनात एक बॉडधारी चिकित्सक भी बीते करीब डेढ़ महीने से नहीं आएं है। सीएमओ ने बताया कि अवकाश अधिकतम 14 दिन का दिया जा सकता है। इस संबंध में संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं नैनीडांडा सीएचसी का निरीक्षण करते हुए सीएमओ ने स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीएमओ ने बताया कि इस अस्पताल का प्रभार महिला चिकित्सक डॉ गरिमा को दिया गया है। यहां तैनात एक फार्मेसिस्ट के नदारद पाए जाने पर सीएमओ ने इस मामले में वेतन आहरण पर रोक के निर्देश दिए। उपकेंद्र शंकरपुर में विभागीय भवन बना हुआ है लेकिन बीते लंबे समय से यह हैंडओवर नहीं हो पाया और यह उपकेंद्र किराए के भवन में संचालित हो रहा है। सीएमओ ने कहा कि इस भवन को लेकर विभागीय जेई से पत्रावली तलब की जा रही है। साथ ही इस मामले को लेकर डीजी स्वास्थ्य से भी पत्राचार किया जाएगा।