Dehradun News: बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत
Dehradun News: रुड़की में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार से मौसम में बदलाव का अनुभव हो रहा है। शनिवार सुबह बूंदाबांदी हुई और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को राहत मिली। भारी बारिश के अलर्ट के चलते सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Dehradun News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की में शुक्रवार से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। शनिवार तड़के करीब छह बजे बूंदाबांदी भी हुई। बादलों के छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह के समय आसमान में घने बादल देखकर लोगों को भारी बारिश आशंका हुई। हालांकि, बूंदाबांदी के बाद फिलहाल बारिश नहीं हुई है। मौसम में आए बदलाव से सुबह के समय लोगों ने राहत महसूस की। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार सुबह मौसम ठंडा होने से राहत मिली। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं।
सुबह के समय सड़कों और बाजारों में भी मौसम के बदलाव का असर दिखाई दिया। लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बारिश की उम्मीद भी बनी हुई है। वहीं भारी बारिश का अलर्ट होने के चलते जिलाधिकारी हरिद्वार ने शनिवार को सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया हुआ है।


