गोवर्धनपुर में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया

Feb 07, 2026 03:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर शनिवार को खानपुर ब्लॉक के गोवर्धनपुर ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांव की प्रधान सोनिया ने कहा कि सफाई रखना हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस चौकी प्रभारी ने कहा कि सफाई स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। सभी ने मिलकर गांव और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की।

गोवर्धनपुर में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया

लक्सर। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर शनिवार को खानपुर ब्लॉक की गोवर्धनपुर ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने गांव की सभी सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई की। गांव की प्रधान सोनिया ने कहा कि अपने घर, पड़ोस व गांव को साफ-सुथरा रखना सरकार से ज्यादा हमारी खुद की जिम्मेदारी है। पुलिस चौकी प्रभारी नवीन सिंह नेगी ने कहा कि अपने आसपास के पूरे वातावरण को साफ रखना हमारे स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत जरूरी है। उन्होंने देहात में स्वच्छता को लेकर बढ़ती जागरूकता को एक अच्छा संकेत बताया।

इनके बाद सभी ने मिलकर पुरकाजी हरिद्वार नेशनल हाईवे और गांव की अन्य सड़कों पर साफ सफाई की। सहकारी समिति, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पुलिस चौकी परिसर में भी सफाई की गई। इस अभियान में पुलिसकर्मी अरविंद रावत, बलवीर तोमर, हरेंद्र सिंह, भीम सिंह, संजय पंवार, पीआरडी रमेश, उस्मान मलिक, दीपक कुमार, विशाल चौधरी डब्बू, अरविंद सिंह, भगत सिंह पंवार, नितिन कुमार, भगत सिंह, विवेक चौधरी, राजू आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।