Dehradun News: देहरादून रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: देहरादून रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़े के तहत एक अभियान चलाया गया। इसमें रेलवे अधिकारियों और बीएस नेगी एमपीपीएस पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। अपर मंडल प्रमुख प्रबंधक ने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया।

देहरादून रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान
देहरादून रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान

Dehradun News: देहरादून। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बीएस नेगी एमपीपीएस पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने स्टेशन परिसर में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर अपर मंडल प्रमुख प्रबंधक प्रेम शंकर झा भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान सहायक मंडल प्रबंधक, वाणिज्य प्रांजन जैन, वाणिज्य प्रबंधक एसके अग्रवाल और स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: देहरादून रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान