Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCity Youngs and Graphic Era Win in 78th Lal Nemi Das Memorial Football League Championship 2025
सिटी यंग्स फुटबॉल क्लब और ग्राफिक ऐरा फुटबॉल क्लब ने मैच जीते

सिटी यंग्स फुटबॉल क्लब और ग्राफिक ऐरा फुटबॉल क्लब ने मैच जीते

संक्षेप: 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 में, सीटी यंग्स फुटबॉल क्लब ने विल्स यूथ को 3-1 से हराया। ग्राफिक ऐरा फुटबॉल क्लब ने विजय कैन्ट को 2-0 से पराजित किया। सीटी यंग्स ने पहले मैच में भूपेंद्र और अतुल के गोल से जीत हासिल की, जबकि ग्राफिक ऐरा ने डेको और शाश्वत के गोल से जीत दर्ज की।

Wed, 19 Nov 2025 06:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप - 2025 के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में सिटी यंग्स फुटबॉल क्लब और ग्राफिक ऐरा फुटबॉल क्लब ने मैच जीत लिया। बुधवार को पवेलियन मैदान में दो मैच खेले गए। पहला मैच सीटी यंग्स फुटबॉल क्लब व विल्स यूथ फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। पहले मैच में सीटी यंग्स फुटबॉल क्लब ने विल्स यूथ फुटबॉल क्लब को 3-1 से हराकर मैच अपने नाम किया। मैच का पहला गोल 13वें मिनट में सिटी यंग्स के भूपेंद्र सिंह ने किया। 47वें मिनट में विल्स युथ के दिव्यांश ने एक गोल कर मैच का स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिटी यंग्स के अतुल ने 48 वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे किया। मैच के 59वें मिनट में अतुल ने एक और गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की और मैच का स्कोर 3-1 कर दिया। सिटी यंग्स ने मैच जीत कर पूरे तीन अंक अर्जित किये। आज दूसरे मैच में ग्राफिक ऐरा फुटबॉल क्लब ने विजय कैन्ट स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से पराजित किया। मैच का पहला गोल ग्राफिक इरा के खिलाड़ी डेको ने सातवें मिनट में किया और टीम को 1-0 से आगे किया। विजय कैन्ट ने वापसी की भरपूर कोशिश की लेकिन मैच में वापसी नहीं कर सके। मैच का पहला हाफ 1-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ। मैच के दूसरे हाफ में ग्राफिक ऐरा के शाश्वत ने 48 वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। ग्राफिक ऐरा द्वारा यह मैच 2-0 के स्कोर से जीत लिया। विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र सिंह पवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। गुरुवार को दो मैच वुल्फ फुटबॉल क्लब व डीएम के फुटबॉल क्लब के बीच 1:00 बजे व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज व दून यूनाइटेड एफसी के बीच 3:00 बजे से पवेलियन मैदान में खेले जाएंगे।