ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनसीटू नेता मिले निष्कासित कर्मचारियों से

सीटू नेता मिले निष्कासित कर्मचारियों से

उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र से निष्कासित किए गए कर्मचारियों ने मंगलवार को भी परेड ग्राउंड धरना स्थल पर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन...

सीटू नेता मिले निष्कासित कर्मचारियों से
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 24 Jul 2018 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र से निष्कासित किए गए कर्मचारियों ने मंगलवार को भी परेड ग्राउंड धरना स्थल पर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान धरना स्थल पर सीटू नेता शेर सिंह राणा भी पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए उपयोग केंद्र से निष्काषित कर्मचारियों को जल्द बहाल करने का अनुरोध किया। आंदोलनकारी कर्मचारी शीला रावत की अगुवाई में कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी बहाली नहीं की जाती है तो वह मजबूरन बड़ा आंदोलन छोड़ देंगे। प्रदर्शन के दौरान जयंत शाह, दीपक भंडारी, सोहन सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह रावत, मोहनदास, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें