Dehradun News: जनसमस्याओं को लेकर ईएमएस कार्यालय पहुंचे शम्मी प्रकाश, समयबद्ध समाधान का अल्टीमेटम

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: विकासनगर में कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में नागरिकों ने ईएमएस कंपनी के कार्यालय जाकर सड़क और जल निकासी की समस्याओं का समाधान मांगा। प्रतिनिधिमंडल ने अधूरी सड़कों और सीवर संबंधी समस्याओं को उठाया। कंपनी ने 2-3 दिनों में कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।

जनसमस्याओं को लेकर ईएमएस कार्यालय पहुंचे शम्मी प्रकाश, समयबद्ध समाधान का अल्टीमेटम
जनसमस्याओं को लेकर ईएमएस कार्यालय पहुंचे शम्मी प्रकाश, समयबद्ध समाधान का अल्टीमेटम

Dehradun News: विकासनगर। सड़क, सीवर और जल निकासी समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों के नागरिक ईएमएस कंपनी के कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी अधिकारियों के समक्ष लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों और उनसे लोगों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने जौनसार आदर्श कॉलोनी की अधूरी सड़क, शीतला माता मंदिर वाली गली, गुरुद्वारा गली समेत अन्य गलियों के निर्माण का मुद्दा उठाया। वार्ड नंबर दो भट्टा रोड की समस्या भी प्रमुखता से रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीवर लाइन बिछाए जाने के बावजूद सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है।

इससे क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़कें भी लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं। ईएमएस के केपी सिंह ने समस्याओं के समाधान के लिए दो से तीन दिन में कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कंपनी की टीम ने प्रतिनिधिमंडल के साथ भट्टा रोड का स्थलीय निरीक्षण किया और अगले दिन से समस्या के समाधान के लिए कार्य शुरू करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने दिनकर बिहार और अन्य क्षेत्रों में अधूरे कार्यों तथा निर्माण के बाद सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठाया।फोटो खिंचवाने से नहीं, काम पूरा कराने से होगा समाधान टीवी : शम्मी प्रकाश ने कहा कि विकासनगर में जनता लंबे समय से सड़क, सीवर और निर्माण कार्यों की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन की उदासीनता के चलते कंपनी और ठेकेदारों के स्तर पर भी लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि केवल निर्माण कार्यों के दौरान फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डालने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर कार्य लंबे समय से चल रहे हैं और कुछ जगह काम पूरा होने के बावजूद सड़क और गलियों को व्यवस्थित रूप से बहाल नहीं किया गया है। इससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। कंपनी को तय समयसीमा के भीतर सभी लंबित कार्य पूरे करने होंगे। यदि निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं हुए तो जनहित में प्रतिनिधिमंडल के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मायाराम तोमर, फुरकान अहमद, विनोद टाइटस, भूपेश उपाध्याय, नौशाद अली, पूर्व सभासद जमशेद अहमद समेत विभिन्न वार्डों के नागरिक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: जनसमस्याओं को लेकर ईएमएस कार्यालय पहुंचे शम्मी प्रकाश, समयबद्ध समाधान का अल्टीमेटम