Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsChildren s Day Celebrations in Vikas Nagar Schools Honoring Jawaharlal Nehru
बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को किया नमन

बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को किया नमन

संक्षेप:

विकासनगर में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य भारती प्रकाश ने बच्चों को शिक्षा के अधिकारों और समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के महत्व के बारे में बताया।

Nov 14, 2025 02:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

विकासनगर। पछुवादून, जौनसार बावर के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर गुरुवार को धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन में बाल दिवस पर प्रधानाचार्य भारती प्रकाश ने पंडित नेहरू के चित्र का अनावरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा कविता पाठ का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्य भारती ने बच्चों को बताया क यह दिन बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं, लिहाजा उनकी शिक्षा पर किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अनिवार्य और मुफ्त प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया। देशभर में स्कूल और कॉलेज की संख्या बढ़ाने पर काम किया। बच्चों के लिए बड़े शैक्षणिक संस्थान जैसे आईआईटी, एम्स, आईआईएम, एनआईटी जैसे वैश्विक स्तर के संस्थानों की नींव रखी ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य मजबूत हो सके। एनसीईआरटी की स्थापना का भी श्रेय उन्हीं को जाता है, जिससे स्कूल शिक्षा में सुधार हुआ। प्रधानाचार्य ने बताया कि बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके समग्र विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दौरान यशपाल नेगी, मीरा चौहान, गीता चौहान, नीतू तोमर, प्रीतम सिंह, प्रेजंली शर्मा, नेहा चौहान, चेतन, खुशी मौजूद रहे।