प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को मिक्स मार्शल आर्ट के गुर सिखाए

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

मसूरी में पहली बार मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला का आयोजन

प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को  मिक्स मार्शल आर्ट के गुर सिखाए

मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को मिक्स मार्शल आर्ट के गुर सिखाए गए। गुड़गांव हरियाणा से आए मिक्स मार्शल आर्ट के कोच ने मसूरी के बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। ताकि बच्चे आत्म सुरक्षा के साथ ही अपना मनोबल बढ़ा सकें, स्वस्थ्य रह सके, नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके व आत्मविश्वास बढ़ सके। एमएमए वर्कशाप में कोच प्रशांत बिष्ट व अभिश्री ने कार्यशाला में आये बच्चों को मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। अभिश्री ने बताया कि मसूरी में पहली बार एमएमए का कान्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य एक फाइट अपने आप से, अपने शरीर से अपने मस्तिष्क से होती है।

इसमें किसी भी आयु वर्ग वाले प्रतिभाग कर सकते हैं, चाहे बच्चे हो, गृहणी हो या वरिष्ठ नागरिक हों। एमएमए के राष्ट्रीय कोच प्रशांत बिष्ट ने बताया कि इसमें सभी मार्शल आर्ट को मिक्स किया गया है। इसमे कोई लिमिटेशन नहीं है कि बॉक्सिग करनी है या किक बॉक्सिग करनी है। इसमें जो रूल बने हैं उसी के हिसाब से प्रशिक्षण लेना होता है जिसमें सिर, स्पाइन पर प्रहार नहीं करना होता है। कार्यशाला में बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, व रेसलिंग के बेसिक सिखाए जाएंगे। इस मौके पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष सुरेश गोयल, महासचिव सौरभ सोनकर, बिजेंद्र पुंडीर, गंगा सिंघल, प्रताप कंडारी, अधिवक्ता विपिन गुप्ता सहित लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।