पौड़ी के कमेड़ा गांव में बच्चों ने मनाया फूलदेई पर्व
Mar 14, 2026 03:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
पौड़ी जनपद के कमेड़ा गांव में बच्चों ने फूलदेई पर्व मनाया। रंग-बिरंगे फूलों को इकट्ठा कर घरों की देहलीज़ पर डाला गया। यह परंपरा बच्चों को फूलों की जानकारी देती है और उत्साह बढ़ाती है। गांव के लोग बच्चों को गुड़ और धनराशि देकर प्रोत्साहित करते हैं। यह उत्सव 14 अप्रैल तक चलता रहेगा।
पौड़ी। जनपद पौड़ी की पट्टी पैडुलस्यू॑ के ग्राम कमेड़ा में गांव के बच्चों ने मिलकर फूलदेई पर्व मनाया। शनिवार को बच्चों ने रंग बिरंगे फूलों को इकट्ठा कर घरों की देहलियो॑ में डालकर फूलदेई पर्व उल्लास के साथ मनाया। बसंत ऋतु विभिन्न प्रकार के फूलों से प्रकृति का श्रृंगार को सजाकर रखती है, जो कि मन को मनमोहक बना देते हैं। समळौ॑ण संस्था संयोजिका सावित्री म॑मगाई ने कहा चैत्र मास की सक्रा॑ति प्रारंभ होने पर गांव के छोटे-छोटे बच्चे फूलों को टोकरी, थाली एवं क॑डियों में इकट्ठा कर सुबह सूर्य उगने पर घर-घर की देहलियो॑ में जाकर फूल डालते हैं। गांव के लोग उन्हें गुड़ एवं पुरस्कार के रूप में कुछ धनराशि भी भेंट करते हैं, जो राशि उनके उत्साह के लिए दी जाती है ताकि वे हर दिन फूल डालते रहें। सभी बच्चों ने इस पर्व को पारंपरिक वाद्य यंत्रों डमरु ताली बजाकर शुरू किया और बच्चे देहलियो॑ में फूल डालते रहे। कहा कि यह एक प्राचीन समय से चलती आ रही परंपरा है। जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रजातियां का नाम का भी पता चलता है और भविष्य में यह परंपरा इसी उत्साह के रूप में चलती रहे। शनिवार से शुरू होकर अब 14 अप्रैल तक हर घर की खुशहाली का प्रतीक का संदेश इसी तरह फूल डालकर दिया जाता है। इस मौके पर अंकित, मोहित, पूनम, नित्या, अंशिका, अनु, आशु ,अरनव, अनुज, शिवांशी ,आरोही, आनि, अनमोल, युवराज, अंकित, पूजा, अनुष्का, रितु, राधिका आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


