Children Celebrate Earth Day with Creative Environmental Awareness at Graphic Era Global School नन्हे मुन्नों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsChildren Celebrate Earth Day with Creative Environmental Awareness at Graphic Era Global School

नन्हे मुन्नों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पृथ्वी दिवस पर ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता दिखाई। कक्षा 9 से 11 के छात्रों के लिए पिन बोर्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बेकार वस्तुओं से सजावट...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनTue, 22 April 2025 06:59 PM
share Share
Follow Us on
नन्हे मुन्नों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पृथ्वी दिवस पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह रखी गई है। इसमें कक्षा 9 से 11वीं तक के छात्र- छात्राओं के बीच इंटर हाउस पिन बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं ने बेकार वस्तुओं को पुन: उपयोग में लाकर पिन बोर्ड को सुंदर सा सजाया। इसमें आइंस्टीन हाउस ने पहला, एरिस्टोटल हाउस ने दूसरा और गैलीलियो हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्र- छात्राओं के इंटर क्लास पिन बोर्ड प्रतियोगिता में कक्षा सात (ए) ने बाजी मारी। कक्षा आठ (ए) दूसरे व सात (बी) तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही प्री प्राइमरी, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हें मुन्नों ने भी स्कूल परिसर को सजाया और ब्लू कलर डे मनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।