ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनछठ पूजा:प्रदेश की तरक्की की दुआ के साथ अस्ताचलगामी सूरज को दिया अर्घ्य

छठ पूजा:प्रदेश की तरक्की की दुआ के साथ अस्ताचलगामी सूरज को दिया अर्घ्य

भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था का पर्व छठ पूजा में शनिवार को शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के संदेश...

छठ पूजा:प्रदेश की तरक्की की दुआ के साथ अस्ताचलगामी सूरज को दिया अर्घ्य
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSat, 02 Nov 2019 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था का पर्व छठ पूजा में शनिवार को शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ ही छठ पूजा आरती के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने का संकल्प लिया गया। रविवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा।  शनिवार को शाम चार बजते ही शहर की सड़कों पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घाट पर पहुंचने के बाद व्रत लेने वाले महिला और पुरुषों ने तैयार किए पकवान पूर्व निर्धारित स्थानों पर रखकर पानी में उतरे। इसके बाद पानी में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने सूर्यास्त होने तक भगवान सूर्य की उपासना की। शाम साढ़े पांच बजे भगवान सूर्य के अस्त होते ही सभी छठ घाटों पर सामूहिक आरती के साथ ही प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान छठ गीतों की प्रस्तुति पर माहौल भक्तिमय हो उठा। पूर्वा सांस्कृतिक मंच की ओर से मालदेवता, रायपुर, नत्थनपुरा, पुलिया नंबर छह, हरबंशवाला, सिंहल मंडी, चंद्रबनी आदि को छठ घाट पर एक साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। घाटों पर किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सभी घाटो पर वालंटियर और घाट प्रभारियों के साथ ही डॉक्टरों की तैनात रहे। मंच मीडिया प्रभारी संजय झा ने बताया कि रविवार को सुबह का अर्घ्य देने के साथ ही सभी घाटों की सफाई की जाएगी। विभिन्न घाटों पर व्यवस्था बनाने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष, डा.लालिमा वर्मा,  महासचिव सुभाष झा, बुद्धिनाथ मिश्र, गौतम पणित, संदीप प्रजापति, शारदा, राजू गिरि, केके सिंह, मुन्ना गिरि, शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। 

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
छठ घाटों पर शाम की आरती के साथ ही  पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया गया। मंच के महासचिव सुभाष झा ने बताया कि इस बार मंच की ओर से पहले ही श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया गया था। 

काठ बंगला में भी हुआ पूजन
मिथिला पूर्वा देवभूमि महासभा समिति ने राजपुर रोड स्थित काठ बंगला घाट पर छठ पूजा का आयोजन किया। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने  छठ घाट पहुंचकर आशीर्वाद लिया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकआस्था के पर्व पर्व में शामिल होकर गौरव की बात है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विनोद झा, कोषाध्यक्ष हरेराम झा, महासचिव त्रिवेणी राय, अरुण चौधरी, अमोद राय, दीपक पंडित आदि मौजूद रहे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें