मांगों को लेकर पछुवादून में मेडिकल स्टोर बंद, केमिस्ट एसोसिएशन ने किया जोरदार प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

विकासनगर में केमिस्ट एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मेडिकल स्टोर बंद रखे। पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। दवा व्यापारियों ने कहा कि उनकी समस्याएं लंबित हैं और यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

मांगों को लेकर पछुवादून में मेडिकल स्टोर बंद, केमिस्ट एसोसिएशन ने किया जोरदार प्रदर्शन

विकासनगर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पछुवादून क्षेत्र में बुधवार को केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मेडिकल स्टोर बंद रहे। इस दौरान विकासनगर में केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन कर सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन का कारण

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में दवा व्यापारियों ने भाग लेते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान दवा व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न समस्याएं और मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं किया गया है। इससे दवा व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

केमिस्ट एसोसिएशन का बयान

केमिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक उमाकांत अग्रवाल ने कहा कि दवा व्यापारी स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और सरकार को इस विषय में गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन भविष्य में बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

संगठन की एकता

वहीं जिला महामंत्री सुभाष सकलानी ने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन हमेशा नियमों के तहत कार्य करती आई है, लेकिन लगातार बढ़ती परेशानियों और अनदेखी के चलते दवा व्यापारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर एकजुट है और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में अध्यक्ष भंडारी, प्रवीण जैन, राजकुमार शर्मा, बलजीत शर्मा, जवाहर राणा, दिनेश अग्रवाल, मनोज जैन, मिस्टर धीमान, सरवन, तनवीर, संघवीर, जगबीर, नरदेव शर्मा, डॉ. नरेश, प्रकाश राणा, हरीश अरोड़ा, संजीव कुमार, गौरव गुप्ता, संजय चौहान, वासुदेव शर्मा, संजय शर्मा सहित अनेक दवा व्यापारी मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केमिस्ट एसोसिएशन ने कब प्रदर्शन किया?
केमिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।