भगवानपुर में गैस सिलेंडर वितरण के दौरान अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाली व्यवस्था
भगवानपुर कस्बे में गैस की गाड़ी आते ही सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। गैस एजेंसी ने केवाईसी कराने की शर्त रखी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बनाई और केवाईसी के बाद सिलेंडरों का वितरण शांतिपूर्वक कराया। क्षेत्र में गैस की किल्लत बनी हुई है।
रुड़की। भगवानपुर कस्बे में शनिवार को गैस की गाड़ी पहुंचते ही सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गैस एजेंसी संचालक ने केवाईसी कराने के बाद ही सिलेंडर देने की बात कही, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को लाइन में लगवाकर व्यवस्था संभाली। पुलिस की मौजूदगी में केवाईसी कराने के बाद सिलेंडरों का वितरण कराया गया। बताया जा रहा है कि कई दिनों से क्षेत्र में गैस की किल्लत बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में सिलेंडर लेने की होड़ लगी है। थाना प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस की निगरानी में वितरण शांतिपूर्वक कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


