चन्द्र ग्रहण पर बन्द किए भुवनेश्वरी मंदिर के कपाट

Mar 03, 2026 03:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

मंगलवार को चन्द्र ग्रहण सूतक के अवसर पर पौड़ी के सिद्धपीठ मां भुवनेश्वरी मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया। सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। ग्रहण काल के दौरान धार्मिक परंपराओं का पालन किया गया। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया कि सायंकाल ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा।

चन्द्र ग्रहण पर बन्द किए भुवनेश्वरी मंदिर के कपाट

पौड़ी। मंगलवार को चन्द्र ग्रहण सूतक के अवसर पर कोट ब्लॉक स्थित सिद्धपीठ मां भुवनेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए सुबह से ही बंद रखा गया। सुबह नित्य पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद मंदिर के कपाट विधिवत् रूप से बंद कर दिए गए। डॉ नवीन ममगॉई ने बताया कि ग्रहण काल के दौरान शास्त्रीय परंपराओं एवं धार्मिक मर्यादाओं का पूर्णतः पालन किया गया। सूतक काल को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में नियमित दर्शन एवं पूजन कार्य स्थगित रहा। श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई कि सायंकाल ग्रहण समाप्ति के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा।

पुनः विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर के कपाट दर्शनार्थ खोले जाएंगे, जिससे श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।