गोपेश्वर में सड़क पर हुड़दंगी मचाने वालों को पुलिस ने सिखाया कड़ा सबक, वाहन सीज
गोपेश्वर में चारधाम यात्रा के दौरान हुड़दंग मचाने वाले युवकों के खिलाफ चमोली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने नो-पार्किंग जोन में खड़ी हरियाणा नंबर की कार में शोर शराबा कर रहे 5 युवकों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई और कार को सीज कर दिया गया।

गोपेश्वर। देवभूमि की मर्यादा भंग करने वालों और यात्रा मार्ग पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ चमोली पुलिस का सख्त तेवर जारी है। पुलिस अधीक्षक चमोली, सुरजीत सिंह पंवार चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए क्षेत्र भ्रमण पर थे। तभी पीपलकोटी के समीप एक कार (हरियाणा नंबर) नो-पार्किंग जोन में खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने बताया कार के अंदर सवार युवक न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे, बल्कि कान फाड़ देने वाले संगीत के साथ जोर-जोर से हुड़दंग मचाकर माहौल खराब कर रहे थे। एसपी चमोली ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और कोतवाली चमोली को एक्शन के निर्देश दिए।
कोतवाली पुलिस ने मौके पर हुड़दंग काट रहे हरियाणा निवासी 5 युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित युवकों के विरुद्ध वैधानिक व चालानी कार्रवाई करते हुए उनके वाहन को भी मौके पर सीज कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


