Dehradun News: गोपेश्वर के रिजर्व पुलिस लाइन में की राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: गोपेश्वर में रिजर्व पुलिस लाइन के मंदिर में रविवार को श्री राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली एवं पुलिस परिवार के अधिकारियों और कर्मियों ने पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन भी किया गया।
गोपेश्वर के रिजर्व पुलिस लाइन में की राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा
Dehradun News: गोपेश्वर। रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर के मन्दिर में श्री राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा रविवार को विधि विधान के साथ की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार सहित पुलिस परिवार के अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने दर्शन पूजा की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन किया गया।


