
राजा रघुनाथ ट्रस्ट द्वारा श्रीराम के जलाभिषेक के लिए अयोध्या पहुंचाया गंगा और यमुना का जल
बड़कोट में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर गंगा और यमुना का जल अयोध्या भेजा गया है। राजा रघुनाथ मंदिर ट्रस्ट ने जलाभिषेक और हवन यज्ञ के लिए सामग्री भेजी। यह उत्सव 31 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा।
बड़कोट। सदियों के त्याग, तपस्या और असंख्य रामभक्तों की आस्था के प्रतीक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री माहसू देवता राजा रघुनाथ मंदिर ट्रस्ट के ओर से गंगा और यमुना का जल जलाभिषेक के लिए तथा केदारपात्रि, ब्रहम कमल व गूगल मासी आदि हवन यज्ञ के लिए अयोध्या पहुंचाया गया है। जल व अन्य सामग्री पहुंचाने में श्री राजा रघुनाथ महासू महाराज जी के पुजारी, माली व बजीर शामिल थे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ में पहुंचे राजा रघुनाथ कोटी मनपा थोक ठकराल पट्टी के ट्रस्ट के माध्यम पूर्व वर्ष की भांति गंगा, यमुना का जल जलाभिषेक के लिए जल को चंपत राय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के महामंत्री को भेट किया।
राजा रघुनाथ के बजीर महादेव चौहान ने बताया की हमें ट्रस्ट के लोगों ओर से अध्यक्ष त्रेपन सिंह चौहान, महासचिव मानेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष सोबन सिंह के निर्देश के क्रम में राजा रघुनाथ महासु देवता ट्रस्ट के सदस्या द्वारा अयोध्या भेजे जाने की योजना बनाई। प्रतिष्ठा द्वादशी के कार्यक्रम में समलित होने के लिए राजा रघुनाथ महासु के पुजारी, माली जयदेव सेमवाल व बजीर सहित तीन लोग शामिल हैं। अयोध्या में 31 दिसंबर 2025 को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ' बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही तथा यह उत्सव 2 जनवरी, 2026 तक चलेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




