टिहरी में होली मिलन कार्यक्रमों में रही रंगों की धूम
टिहरी गढ़वाल में होली मिलन कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किए गए। विधायक शक्ति लाल शाह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। जिला अस्पताल में मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया। चमियाला में भी होली मिलन का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने रंगों के साथ एक-दूसरे को बधाई दी।
टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी गई। घनसाली में विधायक शक्ति लाल शाह ने होली मिलन की सभी को शुभकामनायें दी। जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल आवासीय कालोनी में मेडिकल स्टाफ, डाक्टरों व उनके परिजनों ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सीएमएस डा अमित राय ने सभी मेडिकल से जुड़े स्टाफ व डाक्टरों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि रंगों के इस त्यौहार को जीवन को रंगीन बनाने में उपयोग में लायें। न्यू टिहरी प्रेस क्लब में भी कोटेश्वर बांध विकास समिति के अध्यक्ष सुंदर रूडोला के तत्वाधान में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजन किया।
जिसमें एक-दूसरे को रंग लगाते हुए होली की बधाई दी गई। विधानसभा घनसाली के चमियाला में होली पर्व के अवसर पर विधायक शक्ति लाल शाह के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत घनसाली के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोविंद सिंह राणा सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए और भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीतों, रंगों और आपसी मेल-मिलाप का माहौल देखने को मिला, जिससे चनियाला क्षेत्र में उत्सव की रौनक बनी रही। इस मौके पर राम कुमार कैठेत, इंदु डंगवाल, कुलदीप रावत,धर्मेंद्र नौटियाल, यशवंत गुसाई,आरती रतूड़ी, गोविंद बडोनी, विजय सिंह राणा, दिनेश भजनियाल आदि मौजूद रहे। जबकि प्रेस क्लब में अध्यक्ष अनुराग उनियाल, विक्रम सिंह विष्ट, दिव्य प्रकाश पांडे, विजय गुसांई, गोविंद सिंह विष्ट, गोविंद पुंडीर, गंगा थपलियाल, मुकेश रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



