
रेसकोर्स में खुले पंडाल में श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु पर्व
फोटो- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्री गुरु नानक जयंती की शुभकामना रेसकोर्स गुरुद्वारे में पहुंचकर टेका मत्था कहा श्री गुरु ना
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में श्री गुरु नानक देव जी का 556 वां पावन प्रकाश पर्व गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले सुन्दर सजे पंडाल में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा कीर्तन के रूप में मनाया गया l हजारों की संख्या में संगत ने गुरु जी को मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा रेसकोर्स में मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
उनका जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं आपसी एकता को बढावा देने की प्रेरणा देता है। वहीं प्रात: नितनेम, शब्द चौकी एवं अरदास के पश्चात श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए हजुरी रागी भाई हरपाल सिंह ने आसा दी वार का शब्द “नानक कलि विच आइया रह फकीर एको जाना..” का गायन कर संगत को निहाल किया। हजुरी रागी भाई गुरदियाल सिंह ने शब्द प्रगट भई सगले जुग अंतर गुरु नानक की बढ़ाई.., एवं हजुरी रागी हरविंदर सिंह ने शब्द गुरु पूरा मिलावे मेरा प्रीतम, हउ वार-वार आपने गुरु कउ जासा.. का एवं हजूरी रागी नरेंद्र सिंह कोई आन मिलावै मेरा प्रीतम पिआरा.. का गायन कर संगत को निहाल किया। दून वेल स्कूल रेसकोर्स, गुरु नानक अकादमी, दून केम्ब्रिज स्कूल, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हेरिटेज स्कूल आदि स्कूलों के बच्चों ने श्री गुरु नानक देव जी की महिमा का बखान कीर्तन से किया। गुर सिख एजुकेशन सोसायटी रेस कोर्स ने बोर्ड परीक्षाओं में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सरोपा, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया l गुरु महाराज ने जात पात का भेदभाव किया दूर हेड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक गुरु हुए हैं। जिन्होंने अपने जीवन में अनेक धार्मिक स्थानों पर पहुंच कर प्रभु कि सच्ची भक्ति में लीन होने का संदेश दिया, जात पात के भेदभाव को खत्म करते हुए धर्म की कीरत करने, नाम जपो वंड छको का उपदेश दिया ये रहे मौजूद गुरु महाराज जी का आशीर्वाद लेने दिन भर हजारों की संख्या में विभिन्न समाज के लोग रेसकोर्स गुरुद्वारे पहुंचे। इनमें श्याम अग्रवाल, विश्वास डाबर, विशाल गुप्ता, अर्चित डाबर, अशोक वर्मा, जोगेंद्र पुंडीर, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्याकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस जसविंदर सिंह गोगी, श्री गुरु सिंह सभा प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेएस छाबड़ा, चरणजीत सिंह चन्नी, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, डीएस मान, गुरप्रीत सिंह जोली, गुरदीप सिंह टोनी, बलबीर सिंह साहनी, देविंदर सिंह मोंटी, हरमोहिंदर सिंह, जगजीत सिंह, जसविन्दर सिंह मोठी, गुरविंदर सिंह सेठी, देविंदर सिंह बिंद्रा, गुरप्रीत सिंह आहलुवालिया, अमनदीप सिंह रंधावा, मनोहर सिंह, दलबीर कलेर आदि उपस्थित थे। संगत ने लिया स्वास्थ्य शिविर का लाभ इस मौके पर यूनाइटेड सिख फेडरेशन ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। डीपीसीएस लैब द्वारा फ्री शुगर व कैशटरोल की जांच का शिविर लगाया गया। गुरमत प्रचार सभा, सिख सेवक जत्था, यूनाइटेड सिख फेडरेशन, बेबे नानकी सेवक जत्था, गुरु घर की क्लास आदि संस्थाओं ने सेवा में सहयोग प्रदान किया l महासचिव गुलज़ार सिंह ने उन सभी संस्थाओं का धन्यवाद किया जिन्होंने गुरुपर्व को चढ़दी कला में मनाने में अपना सहयोग दिया l प्रधान गुरबक्श सिंह राजन ने बताया कि रात का दीवान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में देर रात तक कथा कीर्तन दरबार के रुप में सजाया गया l संचालन देविंदर सिंह भसीन ने किया। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




