Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCelebration of Deepawali in Jaunpur and Mussoorie Upcoming Events and Cultural Programs
अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच 16 नवंबर को आयोजित करेगा  बूढ़ी  दीपावली

अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच 16 नवंबर को आयोजित करेगा  बूढ़ी  दीपावली

संक्षेप: दीपावली का पर्व जौनपुर रंवाई और जौनसार में मनाया जाएगा। अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच 16 नवंबर को मसूरी में जीरो प्वाइंट पर दीपावली मनाने जा रहा है। बग्वाल 20 नवंबर से शुरू होगा। कार्यक्रम में डिबसा पूजन, भैलू खेल, लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

Wed, 12 Nov 2025 07:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

दीपावली के एक माह बाद जौनपुर रंवाई, जौनसार सहित कुछ अन्य हिस्सों में दीपावली मनाई जाती है। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच मसूरी में आगामी 16 नवंबर को जीरो प्वाइंट पर दीपावली मनाएगा। अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच के प्रवक्ता सूरत सिंह रावत ने बताया कि बग्वाल यानी बूढ़ी दीपावली 20 नवंबर से शुरू होगी जो पांच दिन चलती है, लेकिन मसूरी में मंच की ओर से 16 नवंबर को सार्वजनिक बग्वाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मसूरी कैंपटी रोड जीरो प्वाइंट पर आयोजित होगी। प्रातः ग्यारह बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जो शाम तक चलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस संबध में मंच की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। मंच के अध्यक्ष शूरवीर सिंह रावत व पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने बताया कि अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच 16 नवंबर को बग्वाल मनाएगा ताकि 20 नवंबर से शुरू होने वाली दीपावली में लोग अपने गांव जा सकें। बताया कि बग्वाल कार्यक्रम कैंपटी रोड पर जीरो प्वाइंट के समीप मंच के निर्माणाधीन भवन के पास मनायी जाएगी, जिसमें डिबसा पूजन किया जायेगा। इसके बाद होल्डे यानी भैलू कहते हैं खेले जाएंगे व लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ किया जाएगा। अंत में रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। मंच की बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है। बैठक में महामंत्री प्रकाश राणा, पालिका सभासद रणवीर कंडारी, सुरेंद्र रावत लगडासू, बलदेव रावत, सुरेंद्र रावत सुरांसू आदि मौजूद रहे।