ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनधूमधाम से मनाया इंजीनियर रेजिमेंट का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया इंजीनियर रेजिमेंट का स्थापना दिवस

बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप रुड़की की 60वीं इंजीनियर रेजिमेंट का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर रेजिमेंट के गौरवमयी इतिहास के बारे में भी बताया। पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव भी साझा...

धूमधाम से मनाया इंजीनियर रेजिमेंट का स्थापना दिवस
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 01 Apr 2018 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप रुड़की की 60वीं इंजीनियर रेजिमेंट का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर रेजिमेंट के गौरवमयी इतिहास के बारे में भी बताया। पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

रविवार सरस्वती विहार स्थित सामुदायिक भवन में पहली बार रेजिमेंट का स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के अनुभव शेयर कर बीते समय की यादों को ताजा किया। इसके साथ ही रेजिमेंट के बारे में भी विस्तार से बताया। पूर्व सैनिकों ने रेजिमेंट के चहुंमुखी विकास की कामना की। इस मौके पर रिटायर मेजर श्याम सिंह गुसाईं, जेपी घिल्डियाल, चंदन लाल देवरानी, राम बहादुर राय, गणेश गौड़, विलोच सिंह रावत, स्वरूप सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह रावत, भगवान सिंह, गुरदीप सिंह राना, सुरेंद्र सिंह रावत, विजय सिंह बुटोला समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें