Dehradun News: नई टिहरी में सांसद माला के जन्म दिवस पर मरीजों को बांटे फल
Dehradun News: नई टिहरी में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपाईयों ने जिला अस्पताल बौराड़ी में मरीजों को फल वितरण किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सांसद को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
Dehradun News: नई टिहरी। टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल बौराड़ी में भाजपाईयों ने फलों का वितरण मरीजों को किया। इस मौके पर भाजपाईयों ने सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्म दिवस पर बधाईयां देते हुए दीर्घायु होने की कामना भी की। रविवार को टिहरी सांसद के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपाईयों ने जिला अस्पताल में एकत्र होकर सांसद को जन्म दिवस की बधाईयों प्रदान की। जिसके बाद सांसद के जन्म दिवस पर अस्पताल के वार्डों में मरीजों व तिमारदारों का फलों का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गोविंद रावत, जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ धीरेंद्र भंडारी, डीसीडीएफ जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पुनेठा, जिला कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पवार, मंडल महामंत्री शांति प्रसाद खंडूरी, मंडल मंत्री सरस्वती नेगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल दास पुनेठा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उर्मिला राणा ,जिला सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ रामलाल मेहरा, जिला सह संयोजक सेवानिवृत कर्मचारी संगठन शूरवीर सिंह नेगी, नामित सभासद पंचम तोपवाल, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा असगर अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश नेगी, जिला मंत्री एससी मोर्चा गब्बर, विजय शाह सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


