कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम

Mar 14, 2026 11:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

पौड़ी में बाल विकास परियोजना कल्जीखाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया गया और उनके सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। ग्राम प्रधान अनुसुया देवी ने इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की।

कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम

पौड़ी। बाल विकास परियोजना कल्जीखाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम किया। इस अवसर पर बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम सभा दिवई की ग्राम प्रधान अनुसुया देवी रही। समाज में बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा रावत ने विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना। उनके प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण तैयार करना व उनकी शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुनीता तोपवाल, कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह रावत, गोपाल कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अरुणा, अंजू, सुनीता, पूर्णिमा, रीता आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।