
सीडीएस जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को गढ़वाल विश्वविद्यालय में करेंगे शिरकत
श्रीनगर में, द्वितीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।
श्रीनगर। देश के द्वितीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम आगामी 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। सीडीएस के विश्वविद्यालय आगमन की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीएस के प्रस्तावित कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत एवं समन्वय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि सीडीएस का विश्वविद्यालय आगमन संस्थान के लिए गौरव का विषय है और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस उज जमान, वित्त अधिकारी प्रो. एन.एस. पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसांई, चीफ प्रोक्टर प्रो. दीपक कुमार, उपकुलसचिव (वित्त) डॉ. संजय ध्यानी, इंचार्ज अधिशासी अभियन्ता प्रो. बृजेश गांगिल, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा तथा सहायक कुलसचिव प्रशासन सूर्य प्रकाश बादल सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




