कूड़ा निस्तारण का डाटा पेयजल निगम को दे निकाय

Jan 13, 2026 03:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

पौड़ी में सीडीओ ने जिला गंगा समिति की बैठक में कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता पर जोर दिया। पेयजल निगम को कूड़ा निस्तारण का डाटा देने के निर्देश दिए गए। गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चेतावनी बोर्ड लगाने और चालानी कार्रवाई का भी निर्णय लिया गया। एसटीपी के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

कूड़ा निस्तारण का डाटा पेयजल निगम को दे निकाय

पौड़ी। सीडीओ ने मंगलवार को जिला गंगा समिति की बैठक लेते हुए कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। कूड़ा निस्तारण का पूरा डाटा पेयजल निगम को देने के निर्देश दिए ताकि एक्शन प्लान बनाया जा सके। इसके साथ ही सीडीओ ने फूलचट्टी सेवा आश्रम क्षेत्र से मिली शिकायतों का संज्ञान लिया। संबंधित स्नान घाटों और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चेतावनी बोर्ड लगाने व चालानी कार्रवाई करने को भी कहा। नगर निगम श्रीनगर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में केएलडी जनवरी के अंत तक और नीलकंठ में निर्माणाधीन केएलडी मार्च तक शुरू होगी।

पौड़ी में श्रीनगर मार्ग पर लीगेसी वेस्ट निस्तारण को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। जिस पर पालिका पौड़ी को ठोस अपशिष्ट निस्तारण के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश सीडीओ ने दिए। कोटद्वार में एसटीपी का काम शुरू हो गया है। सीडीओ ने निकाय अफसरों को अपने क्षेत्र से संबंधित कूड़ा निस्तारण का डाटा पेयजल निगम श्रीनगर को उपलब्ध कराने को कहा। ताकि एक्शन प्लान तैयार किया जा सके। कूड़ा उठान वाहनों के मार्ग निर्धारण, कार्ययोजना निर्माण और सूखे-गीले कूड़े को अलग करने के लिए जन-जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। सभी संबंधित विभागों को अब तक की कार्यवाही की रिपोर्ट भी मांगी। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को समय से पूरा करने करने को कहा। बैठक में एसडीओ वन आयशा बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित अन्य अफसर वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।