
जनपद में 760 योजनाओं में से 734 पूर्ण हो चुकी है: सीडीओ
देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिला जल-स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में सीडीओ अभिनव शाह ने अधिकारियों
जिला जल-स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में सीडीओ अभिनव शाह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यो में तेजी लाने और परियोजनाओं में देरी पर चेतावनी दी। सीडीओ शाह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। जिन योजनाओं पर 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, उनको प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। परियोजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराते हुए निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाए।
ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति और नल जल मित्र के बीच समन्वय बनाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन जिसमें अभी तक जल संयोजन नहीं हुआ है, शिक्षा अधिकारी एवं डीपीआरओ उनकी सूची तत्काल उपलब्ध करें। बताया कि जनपद में 760 योजनाओं में से 734 पूर्ण हो चुकी है और 26 योजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें से कुछ गांव में विवाद के कारण योजनाएं लंबित है। वहीं 628 योजनाओं में से 578 में हर घर जल सर्टिफिकेशन कर लिया गया है और 50 गांवों मे सर्टिफिकेशन किया जाना शेष है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




