ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनआबकारी अफसर पर दुष्कर्म का आरोपी लगाने वाली महिला पर ब्लैकमेलिंग का केस

आबकारी अफसर पर दुष्कर्म का आरोपी लगाने वाली महिला पर ब्लैकमेलिंग का केस

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया...

आबकारी अफसर पर दुष्कर्म का आरोपी लगाने वाली महिला पर ब्लैकमेलिंग का केस
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 25 Jan 2022 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है। डालनवाला पुलिस ने सहायक आयुक्त मनोज उपाध्याय की तहरीर पर यह केस दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने बीमा पॉलिसी कराने के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए यह आरोप लगाए हैं। इसकी धमकी वह काफी समय से देती आ रही थी।

महिला ने गुरुग्राम में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। इसे वहां से ट्रांसफर कर देहरादून के डालनवाला थाने में दर्ज किया गया। महिला का आरोप था कि मनोज उपाध्याय ने उसे शादी का झांसा देते हुए कई बार दुष्कर्म किया है। घटनास्थल के रूप में उसने डालनवाला थाना क्षेत्र का एक होटल भी बताया था। अब मनोज उपाध्याय ने महिला के खिलाफ डालनवाला थाने में शिकायत की। उनका कहना है कि महिला से मुलाकात 2017 में हुई थी। उसने खुद को बेसहारा बताया कहा था की उसके बच्चे देहरादून के एक स्कूल में पढ़ते हैं और वह अपना जीवन यापन बीमा पॉलिसी बेचकर करती है। इसके लिए उसने उपाध्याय से भी मदद मांगी। इस पर मनोज उपाध्याय ने अपने परिचितों से कहकर कई बीमा पॉलिसी बिकवा दी। लगा कि अब उसकी माली हालत ठीक हो जाएगी। वह और भी पॉलिसी कराने के लिए अपने साथियों को उनके पास भेजने लगी। जब और पॉलिसी कराने को मना कर दिया गया तो उसने झूठे मुकदमे में फंसा दिया। इसकी वह काफी समय से धमकी दे रही थी। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया की उपाध्याय की शिकायत पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि बीते वर्षों में महामारी का दौर आया तो लोगों ने कम बीमा कराया। इस पर वह कहने लगी कि उसे किसी भी हालत में टारगेट पूरा करना है। इस पर उसने धमकी भी दी। कहा कि अगर उसका टारगेट पूरा नहीं कराया तो वह उन्हे बहुत बुरा फंसा देगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें