बेस अस्पताल की कार्डियोलॉजी ओपीडी में 45 मरीजों की जांच
श्रीनगर के बेस अस्पताल में बुधवार को कार्डियोलॉजी ओपीडी आयोजित की गई, जहां डॉ. संदीप मालविया ने 45 मरीजों की जांच की। इनमें से 15 मरीजों का इकोकार्डियोग्राफी और 20 से अधिक का ईसीजी टेस्ट किया गया। डॉ. मालविया ने हृदय रोगों के बढ़ने के कारणों और स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, और व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला।

श्रीनगर। बेस अस्पताल श्रीनगर में बुधवार को आयोजित कार्डियोलॉजी ओपीडी में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप मालविया द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। बारिश के मौसम के बावजूद ओपीडी में कुल 45 मरीजों की जांच की गई, जिनमें हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल रहे। जांच के दौरान डॉ. मालविया ने 15 मरीजों का इकोकार्डियोग्राफी (ईको) परीक्षण और 20 से अधिक मरीजों का ईसीजी टेस्ट किया। डॉ. संदीप मालविया ने बताया कि अनियमित जीवनशैली, तनाव, असंतुलित आहार और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, रोजाना व्यायाम करने और चिकित्सक द्वारा दी गई दवाओं का समय पर सेवन करने की सलाह दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


