कार और रिक्शा की टक्कर से छिड़ा विवाद

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

रुड़की के ईदगाह चौक के पास एक ई-रिक्शा ने कार को टक्कर मारी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गुस्साए कार चालक ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कार और रिक्शा की टक्कर से छिड़ा विवाद

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईदगाह चौक के पास एक कार को ई-रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गुस्साए कार चालक ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर रिक्शा चालक को बचाया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। रामपुर चुंगी निवासी साजिद ने कोतवाली पहुंचकर कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कार नंबर के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।