ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनगुरुनानक देव के विचारों को आमजन तक पहुंचाने का आहवान

गुरुनानक देव के विचारों को आमजन तक पहुंचाने का आहवान

गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष कथा कीर्तन समागम के अंतिम दिन हजूरी रागी जत्थों ने शबद गायन की प्रस्तुति से संगत को निहाल किया। इस मौके पर वक्ताओं ने गुरुनानक देव के...

गुरुनानक देव के विचारों को आमजन तक पहुंचाने का आहवान
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 15 Sep 2019 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष कथा कीर्तन समागम के अंतिम दिन हजूरी रागी जत्थों ने शबद गायन की प्रस्तुति से संगत को निहाल किया। इस मौके पर वक्ताओं ने गुरुनानक देव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का आहवान किया गया।

रविवार को को गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेसकोर्स में सुबह नितनेम के बाद भाई मेजर सिंह ने आसा दी वार की प्रस्तुति दी। इसके बाद बेबे नानकी जत्था, भाई मंजीत सिंह, भाई करन सिंह और दरबार साहिब अमृतसर से पहुंचे भाई जबडतोड़ सिंह ने शबद गायन से संगत को निहाल किया। कीर्तन समागम में भाई अवतार सिंह, बलविंद्र सिंह, दलवीर सिंह और भाई गुरदेव सिंह ने भी शबद गायन से गुरुनानक देव का गुणगान किया। सात दिवसीय कथा कीर्तन समागम समापन अवसर पर संगत अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में गुरुनानक देव के विचारों को आत्मसात करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही कार्यक्रम में किसी भी तरह प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग नही किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान बलवीर साहनी, रोहित जायसवाल, इंद्रजीत सिंह, बलविंद्र सिंह स्वीटी, सरबजीत सिंह, रबजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुलशन सिंह, मक्खन सिंह, सतपाल सिंह, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें