ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनसीएम के जन्म दिन पर बाल वनिता आश्रम में काटा केक

सीएम के जन्म दिन पर बाल वनिता आश्रम में काटा केक

सीएम के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा अंबेडकर नगर मंडल की ओर से तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सीएम का जन्म दिन मनाया। साथ ही बच्चों...

सीएम के जन्म दिन पर बाल वनिता आश्रम में काटा केक
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनFri, 20 Dec 2019 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

सीएम के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा अंबेडकर नगर मंडल की ओर से तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सीएम का जन्म दिन मनाया। साथ ही बच्चों को गर्म कपड़े भी वितरित किए।

मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अगुवाई में जन्म दिवस पर कार्यक्रम किया गया। मौके पर मौजूद राजपुर रोड विधायक खजानदास ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में प्रदेश का बेहतर विकास हो रहा है। सीएम की बदोलत प्रदेश में भ्रष्टचार पर कड़ा प्रहार किया गया है। इसलिए सीएम बधाई के पात्र हैं। हम उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को मिष्ठान के साथ ही गर्म कपड़े दिए गए। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विपिन खंडूरी ने किया। इस दौरान महावीर गर्ग, राजेश कुमार, पार्षद अनिता गर्ग, पार्षद विमला गौड, विशाल कुमार, मनोज जाटव, विपिन चंचल, अभिषेक नौटियाल, मनोज जोशी, अशोक मिश्रा, रविंद्र गर्ग, मुकेश रतूड़ी, ममता गर्ग, अनूप गोयल, अरूण खरबंदा, नवीन गुप्ता, रवि कुमार, प्रमोद भट्ट, अनिल संभा, दीपक, निखिल, मनीष सक्सेना, पवन अग्रवाल, पंकज भाटिया आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें