Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCabinet Minister Rekha Arya Leads Tiranga Yatra from Gandhi Park to Parade Ground

तिरंगा हमारी शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक: रेखा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी पार्क से परेड ग्राउंड तक तिंरगा यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनMon, 12 Aug 2024 05:44 PM
share Share
Follow Us on

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी पार्क से परेड ग्राउंड तक तिंरगा यात्रा में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। मंत्री ने कहा कि जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलवाई, उनको नमन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। शहीदों की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। राष्ट्रध्वज हमारी आन बान शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने इसके मूल्यों को बनाए रखते हुए एक सशक्त भारत का निर्माण करने की सभी से अपील की। साथ ही सभी से 11-15 अगस्त अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने को कहा। उन्होंने कहा कि लोग तिरंगा फहराते हुए सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करें। मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राष्ट्र एकता की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी को देशभक्ति के प्रति ओतप्रोत कर रहा है। यात्रा का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने महात्मा गांधी और शहीदों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तिरंगा यात्रा में खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारीगण, पीआरडी स्वयंसेवक और स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

मौके पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक जितेंद्र सोनकर, उपनिदेशक अजय अग्रवाल आदि मौजदू थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें