सरखेत की साक्षी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देंगे लैपटॉप

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

फोटो हाईस्कूल की प्रदेश में 15 वीं रैंक हासिल करने पर किया सम्मानित देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय

सरखेत की साक्षी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देंगे लैपटॉप

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में मालदेवता सरखेत निवासी मेधावी छात्रा साक्षी को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में 15 वीं रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया। साक्षी ने कुल 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। काबीना मंत्री ने साक्षी को लैपटॉप देने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साक्षी की इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस तरह की उपलब्धियां न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने साक्षी के पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

उन्होंने साक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महावीर सिंह, अनुज कौशल, घनश्याम सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।