मालदेवता हादसे में मृत युवक के परिजनों से मिले मंत्री जोशी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मालदेवता क्षेत्र में हुए हादसे में मारे गए युवक के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और शोक व्यक्त किया। मंत्री ने जिला प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए और पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सोमवार को मालदेवता क्षेत्र हुए हादसे में मारे गए युवक के घर पहुंचे। जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत युवक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी टिहरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से दूरभाष पर वार्ता कर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने और भविष्य में पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


