हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती दी दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जोशी ने बहुगुणा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई और राज्य हित में हमेशा कार्य किया। उनका राजनीतिक जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती दी दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. बहुगुणा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पहाड़ की पगडंडियों से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे तथा केंद्र सरकार में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। मंत्री जोशी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने सदैव राज्य हित में कार्य किया और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन और कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस दौरान दर्जाधारी अशोक वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद नंदनी शर्मा, बबीता सहौत्रा, सुरेंद्र राणा, भावना चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।