व्यापार मंडल के एक गुट के अध्यक्ष और भाजपा नेता के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुई खींचतान मारपीट में तब्दील हुई
व्यापार मंडल के एक गुट के अध्यक्ष और भाजपा नेता के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुई खींचतान शनिवार को मारपीट में तब्दील हो गई। भाजपा नेता ने व्यापार मंडल एक गुट के अध्यक्ष के साथ उत्तरी हरिद्वार के एक...
व्यापार मंडल के एक गुट के अध्यक्ष और भाजपा नेता के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुई खींचतान शनिवार को मारपीट में तब्दील हो गई। भाजपा नेता ने व्यापार मंडल एक गुट के अध्यक्ष के साथ उत्तरी हरिद्वार के एक स्कूल के बाहर मारपीट कर दी। बाद में पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शहर में व्यापार मंडल के पांच गुट हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुए एक पोस्ट पर भाजपा नेता और व्यापार मंडल एक गुट के अध्यक्ष आमने-सामने आ गए थे। शनिवार को दोनों नेता उत्तरी हरिद्वार के एक स्कूल में अपने बच्चों को लेने पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। व्यापारी मंडल के अध्यक्ष अपने बच्चे को लेकर स्कूल से जल्दी बाहर आ गए। किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से व्यापारी नेता ने अपने बच्चे को घर भिजवा दिया। इतने में भाजपा नेता भी स्कूल से बाहर निकल आया।
तब तक व्यापारी नेता अपने कई समर्थकों को स्कूल के बाहर बुला चुका था। आरोप है कि व्यापारी नेता ने भाजपा नेता को बाहर पकड़ लिया और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हुई और भाजपा नेता ने गिरेबान पकड़कर व्यापारी नेता को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। किसी तरह आसपास खड़े व्यापारी और अन्य लोगों ने बीचबचाव कराया। कुछ देर बाद व्यापारी नेता ने खड़खड़ी चौकी में शिकायत देकर भाजपा नेता पर मारपीट का आरोप लगाया। शिकायत में व्यापारी नेता ने भाजपा नेता पर रिवाल्वर दिखाकर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं शिकायत देने के बाद भी व्यापारी नेता को पीटने के लिए काफी भाजपा नेता ढूंढते रहे।
इसके बाद पुलिस के बुलाने के बाद व्यापारी नेता चौकी में पहुंचे। जहां शनिवार की रात को दोनों के बीच समझौता हो गया। चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दोनों के बीच समझौता हो गया है किसी बात को लेकर दोनों की मारपीट हुई थी।
भाजपा नेता की वन कर्मचारियों से भी हुई थी कहासुनी
जिस भाजपा नेता ने व्यापारी नेता के साथ मारपीट की है। उसी नेता की चार दिन पहले राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के कर्मचारियों के साथ कहासुनी हुई थी। उस वक्त भाजपाई पार्क की भूमि पर हैंडपंप लगाने चले गए थे।