
रोडवेज की सेवा को जानकीचट्टी तक संचालित करने की मांग
बड़कोट में देहरादून से जानकीचट्टी जाने वाली रोडवेज बस सेवा पिछले कुछ महीनों से पाली गाड़ तक ही सीमित हो गई है। इससे गीठ पट्टी और ओजरी पट्टी के ग्रामीणों को आगे जाने में परेशानी हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता ने ग्रामीणों की मांग को उठाया है कि बस सेवा को जानकीचट्टी तक बढ़ाया जाए।
बड़कोट। देहरादून से जानकीचट्टी रोडवेज की बस सेवा पिछले कुछ महीने से पाली गाड़ तक ही पहुंच रही है। इससे आगे निवास करने वाले गीठ पट्टी व ओजरी पट्टी क्षेत्र के ग्रामीणों को पाली गाड़ से आगे आवागमन करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी व्यक्त की है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भजन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी तक के लिए देहरादून से रोडवेज की एक बस सेवा संचालित हो रही है। देहरादून से जानकीचट्टी तक जाने वाली यह रोडवेज बस सर्विस पिछले कुछ महीने से पाली गाड़ तक ही जा रही है, जबकि पाली गाड़ से आगे जानकीचट्टी तक 20-25 किलोमीटर के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण भी इस बस से आवागमन करते हैं।
लेकिन कुछ महीने से यह बस सेवा पाली गाड़ तक ही जा रही है। जिससे देहरादून से गीठ व ओजरी पट्टी क्षेत्र के सवारियों को पाली गाड़ से आगे जाने के लिए टैक्सी की इंतजारी कर आगे का सफर मजबूरन टैक्सी से तय करना पड़ता है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोडवेज की इस बस सेवा को जानकीचट्टी तक जाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




