शंकरपुर में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

Mar 06, 2026 03:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

सेलाकुई के शंकरपुर में अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित स्वराज सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

शंकरपुर में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

सेलाकुई । कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर में अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली सहसपुर में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शंकरपुर निवासी स्वराज सिंह पुत्र बुद्ध सिंह मूल रूप से सजहांनपुर सहारनपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में शंकरपुर में अपने मकान में रहते हैं। स्वराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी माता का 25 फरवरी को निधन हो गया था।

इस कारण उन्हें सहारनपुर जाना पड़ा था। घर से जाते समय उन्होंने अपने मकान में ताला लगा दिया था। बताया कि शुक्रवार छह मार्च को जब वह वापस अपने घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के कई जेवर चोरी हो चुके हैं। पीड़ित के अनुसार चोर तीन जोड़ी चांदी की बड़ी पाजेब, एक जोड़ी छोटी पाजेब, पांच चांदी के सिक्के, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, दो सोने के लॉकेट, दो सोने की नोज पिन, चार जोड़ी चांदी की कड़ोली, दस जोड़ी चांदी के बिछुए, दो छोटी चांदी की चेन, चार चांदी के कड़े और पांच चांदी की अंगूठियां चोरी कर ले गए। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।