कैफे में युवती पर चापड़ से हमला, सिर में आए नौ टांके

Feb 06, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून के चंद्रबनी चौक स्थित कैफे में एक युवती पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवती के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कैफे में युवती पर चापड़ से हमला, सिर में आए नौ टांके

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में कॉफी पीने गई युवती पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवती के सिर पर चापड़ (धारदार हथियार) से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पटेलनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि गांधीग्राम निवासी पीयूष जोशी ने तहरीर दी। बताया कि उनकी बहन माही गुरुवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित क्रेफ कैफे गई थी। वहां पहले से मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु नाम के युवकों ने युवती के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

आरोप है कि जब युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इसी बीच एक आरोपी ने पास रखे चापड़ से युवती के सिर पर हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में युवती को तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया। उसके सिर में 8 से 9 टांके आए हैं। इंस्पेक्टर अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर आयुष रावत, सूरज राणा, हिमांशु के खिलाफ हमले की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।