
ससुराल वालों की मारपीट से घायल विवाहिता की एम्स में इलाज के दौरान मौत
संक्षेप: लक्सर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता रजिया की ससुराल वालों ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। रजिया दो सप्ताह तक एम्स ऋषिकेश में भर्ती रही। उसकी मां ने पति और ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
लक्सर। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा की गई मारपीट से घायल विवाहिता की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की मां ने उसके पति समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। दिसंबर 2024 में रुड़की गंगनहर कोतवाली के रामपुर गांव निवासी सईद हसन की बेटी रजिया की शादी सुल्तानपुर कुन्हारी, लक्सर के सलमान पुत्र कासिम से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे, और मायके से बाईक लाने की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

बीच में विवाद होने पर रजिया मायके में आ गई थी। 13 अक्तुबर 2025 को ससुराल वालों समझौता कर उसे सुल्तानपुर ले आए। 23 अक्तुबर में मायके वालों को सूचना मिली कि ससुराल में रजिया के साथ फिर मारपीट की गई है। इस पर वे सुल्तानपुर पहुंचे, तो रजिया की हालत खराब थी। इस पर वे उसे रुड़की के नर्सिंग होम ले गए, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। रजिया तभी से एम्स में भर्ती थी। गुरुवार शाम इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची ऋषिकेश पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव गांव लाए और अंतिम संस्कार कई दिया। शुक्रवार में उसकी मां फरजाना ने पुलिस को तहरीर दी। लक्सर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर मृतक रजिया के पति सलमान, जेठ सोनू और जेठानी आसमा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना कराई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




