
नदी में छलांग लगाने वाली युवती को नेपाली मूल के व्यक्ति ने सकुशल निकाला
रुद्रप्रयाग में शनिवार को एक 18 वर्षीय युवती ने नदी में छलांग लगाई। सूचना पर एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक नेपाली व्यक्ति ने युवती को सुरक्षित निकाला। युवती को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल...
रुद्रप्रयाग। शनिवार को सोड़ी में एक युवती ने नदी में छलांग लगाई। अगस्त्यमुनि से अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी को डीसीआर रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि सोडी में एक महिला नदी में बह गई है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने युवती को नदी से सकुशल निकाल लिया था। टीम द्वारा युवती को तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए सुरक्षित रोड हैड तक पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। युवती की पहचान शिक्षा पुत्री देवी लाल उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




