ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनचारधाम यात्रा के लिए अभी से शुरू हुई होटलों की बुकिंग, कारोबारी खुश

चारधाम यात्रा के लिए अभी से शुरू हुई होटलों की बुकिंग, कारोबारी खुश

आगामी 18 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा के लिए अभी से तीर्थयात्रियों ने होटल व्यवसायियों के पास अपना पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। जिससे होटल व्यवसायियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही...

चारधाम यात्रा के लिए अभी से शुरू हुई होटलों की बुकिंग, कारोबारी खुश
उत्तरकाशी, सुरेन्द्र नौटियालSat, 03 Feb 2018 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी 18 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा के लिए अभी से तीर्थयात्रियों ने होटल व्यवसायियों के पास अपना पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। जिससे होटल व्यवसायियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। वहीं होटल व्यवसायी इस बार यात्रा को पिछले सभी रिकार्ड टूटने की बात कह रहे हैं। 

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आगामी अक्षय तृतीया के पर्व पर आगामी 18 अप्रैल को देशभर के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। वहीं इसके बाद  चारधाम यात्रा का आगाज होने के साथ ही  देश एवं विदेश के तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन कर सकेंगे। वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद उत्तराखंड से पर्यटकों ने जहां मुंह मोड़ लिया था और यहां का पर्यटन व चारधाम यात्रा लगभग थम सी गई थी। लेकिन इस वर्ष 18 अप्रैल से ही शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा फिर व्यवसायियों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है, जिसका संकेत चारधाम यात्रा संचालित करने वाली कंपनियों ने भी देना शुरू कर दिया है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा ने बताया कि अभी तक होटल व्यवसायियों के पास मई जून में कमरों के लिए  60 प्रतिशत अग्रिम बुकिंग आ चुकी है। इसमें लगभग 12 सौ से अधिक यात्री जिनमें दिल्ली, मुम्बई, पूणे, बड़ौदा, हैदराबाद, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, नासिक, सूरत, राजस्थान आदि जगहों के टूर ऑपरेटरर एवं ट्रेवल एजेंट अग्रिम बुकिंग करा चुके हैं। कहा कि अगर इस बार मौसम अनुकूल रहा तो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 60 फीसद ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद है। 

वर्षवार आंकड़े 

वर्ष              गंगोत्री                यमुनोत्री 
2011          4,79,757           4,67,502,
2012          4,43,835           4,43,742,
2013          2,06,456           2,38,140
2014          58,847              38,221
2015          1,60,192           1,22,922
2016           2,87,727          1,60,524
2017           4,09,511          3,92,288 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें