6 दिन के प्रयास के बाद आईआईटी के छात्र का मिला शव
Feb 17, 2026 11:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
रुड़की में छह दिन की खोजबीन के बाद लापता छात्र आशीष शुक्ला का शव गंग नहर के आसफनगर झाल के पास बरामद किया गया। एसपी देहात ने पुष्टि की कि शव रेलवे ब्रिज के पास मिला है। खोज में एसडीआरएफ और अन्य राज्यों के गोताखोर शामिल थे।

रुड़की। छह दिन के प्रयास के बाद गंग नहर में डूब कर लापता हुए छात्र आशीष शुक्ला का शव पुलिस ने मंगलवार सुबह गंगनहर के आसफनगर झाल के पास से बरामद किया गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सियाल ने बताया कि आईआईटी के छात्र आशीष शुक्ला का शव रेलवे ब्रिज के पास से बरामद किया गया है। लापता छात्रा की तलाश के लिए एसडीआरएफ आपदा नियंत्रण टीम के साथ ही दूसरे राज्यों के गोताखोर भी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


