Dehradun News: रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: देहरादून में सेंट जोसेफ्स एकेडमी एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा रक्तदान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। पूर्व छात्रों और चिकित्सकों की टीम ने भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया और रक्तदाताओं को औषधीय पौधे वितरित किए गए।

Dehradun News: रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। सेंट जोसेफ्स एकेडमी एलुमनाई एसोसिएशन देहरादून की ओर से सेंट जोसेफ्स एकेडमी में रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व छात्रों, चिकित्सकों, जोसेफाइट्स, स्वयंसेवकों और अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।आयोजन में सेंट जोसेफ्स एकेडमी के वर्ष 2005 बैच की डॉ. सनोबर शमीम खान की विशेष भूमिका रही। उनके प्रयास और समन्वय से दून अस्पताल के चिकित्सकों की टीम शिविर में पहुंची और लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया। आयोजकों ने रक्तदान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए रक्तदाताओं को औषधीय पौधे वितरित किए।

उत्तराखंड वन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए पौधों को जोसेफाइट व वर्ष 2025 बैच के सुशांत मोहन के सहयोग और समन्वय से रक्तदाताओं तक पहुंचाया गया। आयोजकों ने कहा कि इस पहल के जरिए लोगों को रक्तदान के साथ पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया। शिविर को सफल बनाने में एसजेए एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास दीवान, सनम, राजीव यादव, हिमांशु चौहान, प्रतीक और हर्षित गुप्ता समेत पूरी टीम का योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश