ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनभाजपा-कांग्रेस का विकल्प जरूरी

भाजपा-कांग्रेस का विकल्प जरूरी

उत्तराखंड संवैधानिक संरक्षण मंच के संयोजक ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस जैसी भ्रष्ट पार्टियों को जड़ से मिटाने के लिए जनपक्षीय ताकतों को एकजुट होना होगा। कहा कि यदि प्रदेश का विकास करना है, तो भाजपा और...

भाजपा-कांग्रेस का विकल्प जरूरी
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 13 Aug 2017 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड संवैधानिक संरक्षण मंच के संयोजक ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस जैसी भ्रष्ट पार्टियों को जड़ से मिटाने के लिए जनपक्षीय ताकतों को एकजुट होना होगा। कहा कि यदि प्रदेश का विकास करना है, तो भाजपा और कांग्रेस का विकल्प तैयार करना होगा। यहां आयोजित मंच के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बोलते हुए मंच संयोजक दौलत कुंवर ने जनपक्षीय ताकतों से एकजुट होकर भाजपा व कांग्रेस पार्टियों को जड़ से मिटाने में सहयोग मांगा। कहा कि जब तक प्रदेश में इन दोनों पार्टियों का बोलबाला रहेगा, प्रदेश विकास से कोसों दूर रहेगा। इस दौरान उन्होंने ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, आप के विधानसभा अध्यक्ष मनोज चौधरी, नारी शक्ति की अध्यक्ष अनीता वर्मा, फॉरवर्ड ब्लॉक के भास्कर चुग आदि को मंच की सदस्यता भी ग्रहण कराई। कहा कि एकजुट होकर ही इन भ्रष्ट पार्टियों को प्रदेश से उखाड़ फेंका जा सकता है। इस मौके पर हाजी सलीम अहमद, नीरज गोस्वामी, गीता इस्सर, सोनिया जीना, नीलम कौर, सुनील कुमार, दलीप, सलमान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें