Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsBJP Youth Wing Welcomes Mulayam Singh Rawat in Mussoorie Ahead of Upcoming Elections
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता रहे तैयार: मुलायम सिंह

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता रहे तैयार: मुलायम सिंह

संक्षेप:

मसूरी। संवाददाता भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री बनाये जाने के बाद पहली बार

Dec 23, 2025 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री बनाये जाने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचे मुलायम सिंह रावत का स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने कहा कि आगामी समय में विधानसभा चुनाव है जिसको लेकर पार्टी के निर्देश पर भाजयुमो के कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनोपुयोगी योजनाओं से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाए चलायी है। प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली के साथ युवा बूथ स्तर तक जाएंगे और घर घर जाएंगे।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के साथ भाजपा खड़ी है जो भी आरोपी थे वह जेल में हैं, लेकिन कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, जो उनके संज्ञान में नहीं है लेकिन यह चुनावी वर्ष है ऐसे आरोप प्रत्यारोप लगते रहेंगे। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें व कार्य में जुट जाएं ताकि 2027 में फिर से ट्रिपल इंजन की सरकार बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही देहरादून दिल्ली हाईवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेगे व दिल्ली तक का सफर ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा।भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी मंडल ने भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, जिला उपाध्यक्ष टिहरी विरेंद राणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मसूरी मंडल नरेंद्र मेलवान ने किया। इस मौके पर गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, अरविंद सेमवाल, जगजीत कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;