आपत्तिजनक बयान पर फूटा भाजयुमो का गुस्सा
तमिलनाडु में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। लैंसडॉउन चौक पर स्टालिन के पुतले का दहन किया गया। युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि भारत की संस्कृति और आस्था पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा।

तमिलनाडु में डीएमके एवं विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा तमिलनाडु विधानसभा में सनातन धर्म के खिलाफ दिए आपत्तिजनक बयान के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने लैंसडॉउन चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और स्टालिन के पुतले का दहन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि प्रदर्शन के जरिए एक स्वर में सनातन विरोधियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भारत की आस्था, संस्कृति और सनातन मूल्यों पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा। महानगर भाजपा अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है और इसके सम्मान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
मौके पर महानगर भाजयुमो अध्यक्ष कुलदीप पंत सहित प्रदेश/महानगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


