भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्टालिन के खिलाफ किया प्रदर्शन
नई टिहरी में भाजपा युवा मोर्चा ने तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए विवादास्पद बयान का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक में प्रदर्शन करते हुए कहा कि इस तरह के बयान समाज को बांटने का कार्य करते हैं और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

नई टिहरी। तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की ओर से सनातन धर्म पर दिए गए अनर्गल बयान का भाजपा युवा मोर्चा ने कड़ा ऐतराज जताते हुए नई टिहरी में प्रदर्शन किया। कहा कि उन्होंने सनातन को जड़ से समाप्त किए जाने की बात कह कर समाज को बांटने का कार्य किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक में पुतला फूंकते हुए कहा कि इस आपत्तिजनक बयान का हर कोई भारतीय विरोध करता है। भाजपा और भायजुमो ऐसे विभाजनकारी लोगों के खिलाफ ढाल बनकर हमेशा खड़ा रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म हमारी पहचान का आधार है।
किसी धर्म अथवा समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नही है। इस मौके पर चंबा पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, भाजयुमो जिला महामंत्री सुमित रावत, विनीत उनियाल, जिला मंत्री सचिन सजवाण, अक्षत बिजल्वाण, नीरज खत्री, पीयूष कुमाईं, अंशुल, तौफीक अहमद, असगर अली, विमल खणका, रागिनी भट्ट, रिंकू राम, शांति खंडूरी और बलबीर राणा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


