भाजपा युवा मोर्चा सेलाकुई ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा सेलाकुई ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। एआई समिट में विवाद के बाद, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अब देश का भी विरोध कर रही है। रैली भाजपा के जिला कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए संपन्न हुई, जिसमें कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल थे।
भाजपा युवा मोर्चा सेलाकुई ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन सेलाकुई। एआई समिट में यूथ कांग्रेस की ओर से विवाद किए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा सेलाकुई ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का विरोध करते करते अब कांग्रेस देश का भी विरोध करने लगा है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल का कहना है कि राहुल गांधी के इशारे पर ये विरोध किया गया। कांग्रेस पार्टी आज इतनी निचले स्तर पर गिर चुकी है। रैली भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के कार्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होती हुई सतेन्द्र चौक से वापस बाजार होती हुए कार्यालय पर संपन्न हुई।
रैली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जिलाध्यक्ष ग्रामीण मीता सिंह, नवीन ठाकुर, भुवन विक्रम डबराल, वीरता गुरुंग, यशपाल नेगी, मंजू नेगी, ममता ठाकुर, किरण पंवार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


